अबनाः जर्मन विदेश मंत्री ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु सहमति होने की उम्मीद जतायी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जर्मन विदेश मंत्री फ़्रैंक वॉल्टर स्टेनमेयर ने ईरान के साथ व्यापक परमाणु सहमति की प्राप्ति की आशा जताते हुए कहा कि सहमति के लिए सभी वार्ताकार पक्षों के मज़बूत इरादे और लचक की ज़रूरत है। उन्होंने बर्लिन में एक भाषण में कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के दृष्टिकोण अब तक एक दूसरे के इतने क़रीब नहीं हुए थे और यह पश्चिम को मिलने वाला ऐसा अवसर है जिससे फ़ायदा उठाए जाने की आवश्यकता है।
जर्मन विदेश मंत्री के अनुसार परमाणु सहमति के लिए सभी वार्ताकार पक्ष में लचक और मज़बूत इरादे की ज़रूरत है।
ज्ञात रहे योरोपीय संघ ने भी 24 नवंबर तक ईरान के साथ परमाणु सहमति होने की उम्मीद ज़ाहिर की है।
योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभावी की प्रवक्ता कैथ्रिन रे ने मंगलवार को ब्रसल्ज़ में एक बैठक में कहा कि योरोपीय संघ ईरान के साथ 24 नवंबर की समयसीमा तक ईरान के साथ व्यापक परमाणु सहमति चाहता है।
ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने पर बार बार बल दे चुका है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए अनेक बार अपनी रिपोर्टों में पुष्टि कर चुका है।
12 नवंबर 2014 - 20:17
समाचार कोड: 651063
जर्मन विदेश मंत्री ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु सहमति होने की उम्मीद जतायी है।